मध्यप्रदेश : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 13 विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित

भोपाल, 10 मई (वार्ता) देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 13 शासकीय विभागों के सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कल देर रात जारी निर्देशों के अनुसार 13 विभागों गृह, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी एवं विकास विभाग और परिवहन विभाग के शासकीय सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

निर्देशित किया गया है कि इन सभी विभागों के शासकीय सेवक अपने मुख्यालयों पर उपस्थित रहें। विशेष परिस्थितियों में विशेष अनुमति लेकर ही इन्हें अवकाश प्रदान किए जा सकेंगे। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 

Next Post

श्रीनगर में कई विस्फोट की आवाजें सुनी गयीं, पाकिस्तान से भेजे गये ड्रोन ध्वस्त

Sat May 10 , 2025
श्रीनगर, 10 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं, कम से कम आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विस्फोट कहां हुये, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। शुक्रवार […]

You May Like