
(विनय असाटी) दमोह।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से मंदिर की भव्यता बढ़ेगी, सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने पवित्र नदियों के जल से भगवान जागेश्वरनाथ का अभिषेक कर संकल्प लिया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के साधु-संत, पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहे। मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कॉरिडोर में फूड कोर्ट, संस्कृत विद्यालय और 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृति भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को 26 मई को नरसिंहपुर में आयोजित किसान मेले में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश की एकता और किसानों के कल्याण पर जोर दिया।उन्होंने कहा जहां-जहां हमारे सनातन धर्म के सभी देवस्थान और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जगमगा रहा है, प्राचीन संस्कृति अयोध्या मथुरा है, जो हमको अपने जीवन के बाद सीधे मोक्ष से जोड़ती है, ऐसे प्रत्येक धाम को आनंद में और सरकार के साथ सनातन संस्कृति का मौका अगर कोई दे रहा है, तो हमारे प्रधानमंत्री के शासनकाल में दे रहे. जागेश्वर नाथ और महाकाल मंदिर में कोई अंतर नही लगा यहां पहली बार आया लेकिन अब बार-बार आना पड़ेगा. बुंदेलखंड के किसानों की जिंदगी केन- बेतबा से बदलेगी.
