रतलाम में सुरक्षा अलर्ट, होटल-लॉज की सघन चेकिंग

रतलाम। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर रतलाम में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में होटल, लॉज और धर्मशालाओं की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सामान की जांच कर रही है। होटल संचालकों को आगंतुकों का रिकॉर्ड रखने और पहचान पत्र सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

किरायेदारों और कर्मचारियों की जानकारी पुलिस थानों में जमा कराने के निर्देश भी जारी हुए हैं। सिम विक्रेताओं और कियोस्क संचालकों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और सामुदायिक शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर,रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सअप गुप्स पर निगरानी रखी जा रही है किसी प्रकार के आपत्तिजनक साम्प्रदायिक उन्मांद फैलाने वाले और शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले मैसेज सोशल मीडिया पर प्रसारित ना करें।

Next Post

प्रत्येक संभाग में खोले जायेंगे ट्रायबल मार्ट: शाह

Fri May 9 , 2025
भोपाल, 09 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा है कि जनजातीय शिल्प को बाजार उपलब्ध कराने के लिये संभाग एवं ट्रायबल के 20 जिलों में ट्रायबल मार्ट खोले जायेंगे। श्री शाह आज यहां रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता […]

You May Like