50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने, बारिश का येलो अलर्ट

जबलपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शुक्रवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। मौसम विभाग ने भी 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना जाहिर करते हुए जबलपुर समेत आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर- पूर्व राजस्थान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य मुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ट्रफ पूर्व मध्य अरब सागर से उत्तर-पूर्व राजस्थान और दक्षिण गुजरात और राजस्थान के समीपवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।

ऐसा रहा तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 55 तो शाम को 36 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चार से पांच किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

प्रतिबंध: इंदौर में शांति के लिए सख्ती, छतों पर नहीं रख सकेंगे पत्थर-बोतलें 

Fri May 9 , 2025
इंदौर। इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत 4 जुलाई तक लागू रहने वाला प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश में समुदायों की भावनाओं के विरुद्ध किसी भी कार्यक्रम, उत्तेजनात्मक भाषण, या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर रोक लगाई गई […]

You May Like