एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पहुंचने पर पहुंचने का किया आग्रह

मुंबई, 09 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से उड़ान से तीन घंटे पहले पहुंचने का आग्रह किया।

एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय बचाने के लिए ऑनलाइन चेक-इन करें और उड़ान से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। एयर इंडिया ने बताया कि चेक-इन उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

अकासा एयर ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई सुरक्षा के चलते उड़ान से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाएं, ताकि चेक-इन और बोर्डिंग में कोई दिक्कत न हो।

इंडिगो ने यात्रियों को सूचित किया है कि चेक-इन बैग के अलावा केवल सात किलोग्राम तक का एक हैंड बैग ही ले जाने की अनुमति होगी। सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। बढ़ी हुई सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

स्पाइसजेट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं को ध्यान में रखते हुए उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।

ये निर्देश बीसी एएस के सुरक्षा आदेश के तहत दिए गए हैं।

Next Post

आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए देश सेना का आभारी : सचदेवा

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि देश का जन- जन ऑपरेशन सिंदूर के जरिये आतंकवाद पर ठोस प्रहार करने और उसके बाद आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान के भारतीय सीमा पर हमलों का करारा जवाब देने के लिए […]

You May Like