आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए देश सेना का आभारी : सचदेवा

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि देश का जन- जन ऑपरेशन सिंदूर के जरिये आतंकवाद पर ठोस प्रहार करने और उसके बाद आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान के भारतीय सीमा पर हमलों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना का आभारी है।

श्री सचदेवा ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा,“आज देश का जो वातावरण है, उसमे हर दिल्लीवासी की भी सरकारी निर्देशों के पालन करने की जिम्मेदारी है और हमें अपने परिवार के साथ ही अपने बच्चों को भी जागरुक रखने की जरुरत है।”

उन्होंने कहा कि देश में जो स्थिति है, उसको लेकर रेखा गुप्ता सरकार भी पूरी तरह से तैयार है और आम जन को अलर्ट करने के लिए आज दिल्ली सरकार द्वारा ‘एयर रेड सायरन’ लगाया गया है।

उन्होंने कहा,“हमें भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सरकार द्वारा बाताए गए निर्देषों का अनुसरण करना चाहिए। इसके साथ ही लोकल पुलिस को भी उनके कामों में सहयोग देना चाहिए।”

भाजपा नेता ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में सोशल मीडिया की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए आप सभी किसी भी प्रकार की वीडियों को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता और उसकी विश्वनीय स्रोतों के बारे में जरूर विचार करें। उन्होंने कहा कि साइबर अटैक जैसी कायरता भी हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार के लिंक को सोच समझकर ओपन करें।

उन्होंने लोगों से अपील की कि भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए संवाददाता सम्मेलन पर विश्वास करें और सरकार द्वारा दी गई जानकारी एवं निर्देश पर अमल करें। उन्होंने कहा कि सेना की या किसी भी प्रकार की ऐसी जानकारी जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो, उसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Next Post

जौरा के इस्लामपुरा मोहल्ले में जबरदस्त धमाका

Fri May 9 , 2025
*फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया* मुरैना। भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट है। इस बीच मुरैना के जौरा में एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। […]

You May Like