RPF ने रेल यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे किन्नर पकड़े, दर्ज की FIR 

भोपाल।ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले किन्नरों पर बडी कार्रवाई की गई है. यात्री कि शिकायत के आधार पर रेलवे कर्मचारियों ने किन्नरों की धरपकड की. रेलवे के नियमों के आधार पर किन्नरों पर धारा लगाते हुए केस दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार 8 मई को रात 21:40 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 पर गाड़ी संख्या 12534 (पुष्पक एक्सप्रेस) के स्लीपर कोच (एस-3) में चेकिंग के दौरान चार किन्नर ताली बजाकर और डराकर यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते पाए गए. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो उन्हें धमकाया गया और मारने की बात कहकर डराने का प्रयास किया गया, जिससे कोच में भय और अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया. गिरफ्तार किए गए किन्नर शमीम शेख, सोनम शर्मा (20 वर्ष), शिवानी तिवारी (22 वर्ष) एवं माया कुमारी (21 वर्ष) सभी करोंद, निशातपुरा, भोपाल की निवासी हैं.

इन सभी के पास न तो कोई यात्रा टिकट था और न ही रेलवे परिसर में उपस्थिति के लिए कोई वैध दस्तावेज़. इसके आधार पर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धाराओं 145 (रेल संपत्ति पर अनुशासनहीनता), 154 (यात्रियों को धमकाकर भय फैलाना), और 137 (बिना टिकट यात्रा) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है।

Next Post

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, तुर्किए के ड्रोनों से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने गुरूवार शाम को एक बार फिर भड़काने वाली नापाक हरकत करते हुए भारतीय सीमाओं का उल्लंघन किया तथा तुर्किए के करीब 300 से 400 ड्रोन से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने तथा 36 जगहों पर घुसपैठ की […]

You May Like