सागर: बंडा विधानसभा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल 8 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मृतक बंडा विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों के रहने वाले हैं। घटनाक्रम की शुरुआत रात करीब 3 बजे होने की बात सामने आई है।
हालांकि, मौतों की वजह जहरीली शराब का सेवन ही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि शराब सेवन ही कारण सामने आता है, तो यह कच्ची, अवैध या ठेके की शराब में से किस प्रकार की थी, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मृतकों के गांवों का निरीक्षण करने पहुंच रही है। मामले की जांच के बाद ही मौतों के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी घटना को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।
