ग्रामीण को बनाया ठगी का शिकार एक पकड़ा, दूसरा फरार

टीकमगढ़। ग्रामीण अंचल के एक व्यक्ति को जालसाजों का शिकार होना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से एक जाल साज को पकडक़र पुलिस के हबाले किया गया बही दूसरा भागने में कामयाव रहा ।

जानकारी के अनुसार जतारा क्षेत्र के ग्राम करमोरा निवासी घनश्याम यादव पुष्पा स्कूल के बगल में अपनी बाईक को सुधरवा रहे थे तभी धोखाधड़ी करने वाले दो व्यक्ति आए और उनकी हाथ में पहने हुए चांदी की चेन को देखकर कहने लगे कि हम आपकी चैन साफ कर देंगे। उन्होंने अपनी अंगूठी साफ करने के लिए दे दी तो उन लोगों ने अंगूठी तो साफ कर दी। इसके बाद हाथ की चांदी की चैन भी हम साफ करने लगे। चांदी की चैन पर कोई केमिकल डालते ही चैन से धुआ निकलन लगा और आधे से अधिक चैन का बजन कम हो गया वहां पर धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ लिया। जिसमें से एक भाग गया तथा दूसरे व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।

Next Post

महिला के साथ मारपीट करने वाले को सजा

Fri May 9 , 2025
भोपाल, 09 मई (वार्ता) भोपाल जिले की एक अदालत ने महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी पाए जाने पर योगेश यादव नाम के व्यक्ति को एक वर्ष का सश्रम कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड सुनाया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह यादव ने भोपाल के […]

You May Like

मनोरंजन