चिरायु हॉस्पिटल में लाखों की धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रीवा।अमहिया पुलिस ने चिरायु हॉस्पिटल में लाखों की धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बतायाकि फरियादिया डाक्टर श्रीवास्तव पति डा.अक्षय श्रीवास्तव उम्र 43 वर्ष निवासी सुंदर नगर नीम चौराहा बोदाबाग थाना विश्वविद्यालय ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराई कि मैं उक्त पते पर रहती हूँ, मैंने तानसेन काम्प्लेक्स सिरमौर चौराहा में वर्ष 2010 में चिरायु हास्पिटल खोला है एवं उसके संचालन का कार्य कर रही हूँ. ऋषभदेव पाण्डेय पिता महेंद प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम गेरुई थाना गुढ़ को मैने हास्पिटल में वर्ष 2021 से लिपिकीय कार्य हेतु नियुक्त किया था. कार्य के दौरान ऋषभदेव पाण्डेय कम्प्यूटर पर स्वास्थ्य बीमा कम्पनियों के बिल बनाता था एवं बीमा कम्पनियों से बिल की बकाया राशि की वसूली का कार्य करता था. जिसे मैने स्वास्थ्य बीमा कम्पनियों से बिल की राशि चिरायु हास्पिटल के बैंक आफ बड़ौदा के खाता में जमा कराने के लिये निर्धारित किया था. ऋषभदेव पाण्डेय द्वारा कुछ दिनों तक बीमा कम्पनियों से बिल की राशि उक्त निर्धारित खाते में एनईएफटी के माध्यम से जमा करायी गयी. कुछ दिनों बाद ऋषभदेव पाण्डेय द्वारा छलपूर्वक धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से चिरायु हास्पिटल के उक्त बैंक खाते की जगह स्वयं का भारतीय स्टेट बैंक सिटी शाखा रीवा का खाता में बीमा कम्पनियों को दिया जाकर अलग अलग बीमा कम्पनियों से चिरायु हास्पिटल के विभिन्न बिलों की राशि स्वयं के खाते में कई बार में लगभग ढाई लाख से ज्यादा की राशि जमा कराई गई है. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 316(4),318(3) बीएनएस का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है. मुखबिर की सूचना पर 07 मई आरोपी ऋषभदेव पाण्डेय पिता महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी गुरुई थाना गुढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश गया.

Next Post

जियो की छलांग, बाकी कंपनियों से कई गुना आगे – ट्राई रिपोर्ट

Fri May 9 , 2025
  *नई दिल्ली 09 मई 2025:* भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मार्च 2025 के लिए जारी की गई मासिक सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट में एक बार फिर से जियो ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित की है। देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो ने न केवल सबसे ज़्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़े, बल्कि […]

You May Like