यादव ने स्वतंत्रता सेनानी गोखले की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 09 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर नमन किया है।

डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि श्री गोपाल कृष्ण गोखले जी ने भारतीय जनमानस के हृदय में राष्ट्रभक्ति की पवित्र ज्योत जलाई थी, जिससे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा और गति मिली। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिए समर्पित श्री गोखले जी का व्यक्तित्व सदैव भारतीय नागरिकों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करेगा।

 

Next Post

यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

Fri May 9 , 2025
भोपाल, 09 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उनका पु्ण्य स्मरण किया। डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर महाराणा प्रताप के शौर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि […]

You May Like