इंदौर: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत रेचनी रोड से बेल्लमपल्ली स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन बिछाने के कार्य को अंतिम रूप देने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते इंदौर से चलने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा.रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि 9 और 16 जून को ट्रेन संख्या 22645 इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
इसी तरह, 7 और 14 जून को कोच्चुवेली से चलने वाली 22646 कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी. इसके अतिरिक्त, मैसूरु-जयपुर और जयपुर-मैसूरु एक्सप्रेस 12, 14, 16, 18 और 19 जून को बेल्लमपल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. जयपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस भी 17 जून को बेल्लमपल्ली पर नहीं रुकेगी.
