जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपराधों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि अपराधों का निकाल हो। जिन प्रकरणों में आरोपी फरार है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सक्रिय बदमाशेां, चाकूबाजों पर भी प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।
निगहबानी बढ़ाने लगाए कैमरे, थानों में मिनी कंट्रोल रूम बनवायें
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि संवेदनशील स्थानों, कालोनी एरिया आदि में और अधिक सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये। थानों में एक मिनी कन्ट्रोल रूम बनवायें जहॉ से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में निगाह रखी जा सके। संवाद बैठक के दौरान और जो भी सुझाव आते है, उस पर अमल करने के साथ जो समस्याये आती है उनका निराकरण कराये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस जोन-2 समर वर्मा, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
