पारा लुढक कर नौ डिग्री पर पहुंचा, सुबह और रात में गलाव वाली ठंड

जबलपुर। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के साथ तापमान में गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढक़र 9.9 डिग्री पर पहुंच गया जो समान्य से एक डिग्री कम रहा जबकि अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह कोहरे की चादर के साथ हुई। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप खिली। दिनभर गुनगुनी धूप लोगों को भांति रही। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चली। सुबह और रात में गलाव वाली ठंड महसूस हुई। सुबह के वक्त आद्रता 77 और शाम को 52 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 2 से 3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पंजाब एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

सारणी में नई यूनिट को लगाने की प्रक्रिया तेज

Fri Dec 5 , 2025
सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट मे 660 मेगावाट क्षमता वाली सुपर क्रिटिकल यूनिट लगाने को लेकर हलचल तेज हो गई है. पावर प्लांट एवं बीएचईएल (भेल) अधिकारियों ने शांति नगर एवं विजय नगर के पास दत्तात्रेय मंदिर के खण्डहर मकानों एवं जमीन का निरीक्षण किया है। इस मौके पर चीफ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।