सारणी में नई यूनिट को लगाने की प्रक्रिया तेज

सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट मे 660 मेगावाट क्षमता वाली सुपर क्रिटिकल यूनिट लगाने को लेकर हलचल तेज हो गई है. पावर प्लांट एवं बीएचईएल (भेल) अधिकारियों ने शांति नगर एवं विजय नगर के पास दत्तात्रेय मंदिर के खण्डहर मकानों एवं जमीन का निरीक्षण किया है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर वी के केथवार, एस एन सिंह, शैलेन्द्र वागदरे, सिविल विभाग एवं भेल के पांच सदस्य की टीम मौजूद रही। बताया जाता है कि पावर प्लांट एवं भेल के अधिकारियों ने एबी टाइप, बेचींग प्लांट, सुपर एफ सहित अन्य खाली पडी मंडल की जमीन का निरिक्षण किया है।

चीफ इंजीनियर केथवार ने कहा कि 660 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की प्रकिया में तेजी आ जायेगी। उन्होंने कहा कि भेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवास बनाने कि योजना है। तिबल स्टोरी कॉलोनी एवं पुराने भेल के स्टोर का भी निरिक्षण किया

है।

इनका कहना है

भेल के अधिकारी एवं कर्मचारी के रहने की व्यवस्था. लेवर कॉलोनी एवं साइड ऑफिस बनाने की जमीन का सर्वे किया है.

वीके केथवास, चीफ इंजीनियर पावर प्लांट सारनी

Next Post

रतन किराना स्टोर में जीएसटी का छापा, दोपहर से चल रही कार्यवाही

Fri Dec 5 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले में दो ज्वेलरी शोरूम में छापामार कार्यवाही के बाद स्टेट जीएसटी ने शहर के सिरमौर चौराहा स्थित रतन किराना स्टोर में शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे छापामार कार्यवाही की. एंटी इवीजन ब्यूरो एवं सर्किल की 15 सदस्यीय टीम कार्यवाही कर रही है. लाखों रूपये के कर अपवंचन […]

You May Like