शहर के सभी अस्पतालों की छतों पर रेडक्रॉस के चिन्ह बनाए

ग्वालियर: भारत पाक संघर्ष के बीच आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह की बिल्डिंग पर रेडक्रॉस के चिन्ह बनाए गए हैं। जिले के अन्य सभी अस्पतालों की छतों पर भी यह निशान तेजी से बनाए जा रहे हैं।गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के अनुसार चीफ सेकेट्री से मिले निर्देशों के बाद जयारोग्य अस्पताल समूह से जुड़े सभी विभाग प्रमुखों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के दिशा-निर्देश साझा किए गए और उन्हें अमल में लाने की रणनीति तैयार की गई। सभी विभागीय अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबरों की एक सूची भी तैयार की जा रही है, जिससे ज़रूरत के समय तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके।

जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत अस्पतालों की पहचान के लिए रेडक्रॉस के निशान बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के अंतर्गत ग्वालियर शहर के सभी अस्पतालों की छतों पर ये चिन्ह बनाए जा रहे हैं ताकि संकट की घड़ी में इन्हें सुरक्षित ज़ोन के रूप में पहचाना जा सके।

Next Post

हसिया से हमला कर पत्नी की काटी गर्दन, हालत नाजुक

Fri May 9 , 2025
जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेहनगर में पति ने पत्नी पर हसिया से हमला कर गर्दन काट दी, गंभीर अवस्था मेंं महिला को विक्टोरिया ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण […]

You May Like