हसिया से हमला कर पत्नी की काटी गर्दन, हालत नाजुक

जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेहनगर में पति ने पत्नी पर हसिया से हमला कर गर्दन काट दी, गंभीर अवस्था मेंं महिला को विक्टोरिया ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक श्रीमती ममता रैकवार 40 वर्ष निवासी पूर्वा पैथोलाजी के पीछे स्नेहनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बंगलों में खाना बनाने का काम करती है। सुबह लगभग 8-30 बजे वह एवं उसका पति जगन घर में थे उसने अपनी बेटी मुस्कान की शादी सम्मेलन से करने के लिये कहा तो एकदम से पति उसके साथ विवाद करने लगा और लोहे के हसिया से हमलाकर उसकी गर्दन, दोनों हाथ, मुंह, सिर में चोट पहुंचा दी।

Next Post

मदनमहल पहाड़ी इलाकों में फिर बसने लगी आबादी

Fri May 9 , 2025
जबलपुर: मदनमहल की पहाड़ी में एक बार फिर से बसाहट होने लगी है। पहाड़ी के कई हिस्सों में कच्चे-पक्के मकान बना दिए गए हैं जबकि कई मकान निर्माणाधीन अवस्था में पड़े हुए हैं। कब्जाधारियों की पहाड़ियों पर फिर से बसाहट से तो स्पष्ट है कि उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का किसी […]

You May Like