ग्वालियर: भगवान श्रीचक्रधर का प्रतिष्ठा उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज गुरुवार को भगवान के श्री विग्रहों का अभिषेक किया गया। मोहिनी एकादशी पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का वेदोक्त अभिषेक किया गया।
महादेव को चांदी की जलहरि अर्पित की गई। इस अवसर पर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। भक्तों ने भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण की आरती उतारी। देर शाम को जतिन विनोद अग्रवाल की भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या में चक्रधर हॉल भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।
