भोपाल। भोपाल में बौद्धिक सामाजिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में लव जिहाद पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एलएनसीटी, मानसरोवर विश्वविद्यालय और लक्ष्मीपति इंस्टीट्यूट में मुख्य वक्ताओं ने छात्राओं को लव जिहाद के षड्यंत्र और सचेत रहने की आवश्यकता पर जानकारी दी। इससे पहले, सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने नगर में 25 स्थानों पर लव जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया था।
कार्यक्रम में बताया गया कि नगर के शिक्षा संस्थानों में योजनाबद्ध तरीके से लव जिहाद का षड्यंत्र चलाया जा रहा है. टीआईटी कॉलेज कॉलेज इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जहां बड़ी संख्या में छात्राओं को हिंदू नाम से झूठे प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद का शिकार बनाया गया. पीडि़त छात्राओं का झूठे प्रेमजाल में फंसाने के बाद उनका शारीरिक शोषण किया गया. उन्हें नशे का आदी बनाने, धर्म परिवर्तन करने और अन्य हिन्दू युवतियों लेकर आने के लिए मजबूर किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं एवं संस्थानों के प्राध्यापक उपस्थित रहे.
