
रीवा।अल्प आय वर्ग गृह निर्माण सहकारी समिति मर्या. रीवा के संचालक मंडल का निर्वाचन शून्य घोषित किय गया है.
अल्प आय वर्ग गृह निर्माण सहकारी मर्या. रीवा के संचालक मण्डल का निर्वाचन 10.9.21 एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन 14.9.21 संस्था के पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी एवं अन्य के विरूद्ध निर्वाचन याचिका रमेश कुमार मिश्र, श्रीमती शांति तिवारी एवं लक्ष्मण कोल द्वारा प्रस्तुत की गई थी. जिसे न्यायालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं रीवा संभाग रीवा के द्वारा 7 मई 25 को संस्था का निर्वाचन शून्य घोषित किया गया है. न्यायालय द्वारा विधिवत प्रकरण का परीक्षण करने के उपरांत यह पाया गया कि अल्प आय वर्ग गृह र्मिाण सहकारी समिति मर्या. रीवा का निर्वाचन संस्था के समस्त सदस्यों को बिना सूचना दिये, वैधानिक समाचार पत्रो में निर्वाचन की बिना सूचना प्रकाशित कराये, गुपचुप तरीके से पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चोरी छिपे निर्वाचन करा लिया गया था जिसे न्यायालय द्वारा शून्य घोषित किया गया है. संचालक मण्डल का निर्वाचन फर्जी तरीके से किया जाकर संस्था में व्याक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया तथा पुराने सदस्यो के रजिस्ट्रीसुदा प्लाटो को निरस्त कर संचालक मण्डल द्वारा निजी लाभ के लिये अपने नात रिश्तेदारो एवं अन्य लोगो को एलाट कर भ्रष्टाचार किया गया. जिसकी शिकायत कई बार संस्था के सदस्यो द्वारा की गई थी तथा जांचे भी हुई, जिसमें भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ. उक्त आदेश से संस्था के सदस्यो के द्वारा हर्ष का अनुभव किया जा रहा है.
