तेज़ बारिश में भी यातायात विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम हर समय मुस्तैद

इंदौर:शहर में दो दिनों से हो रही तेज बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है. बावजूद इसके यातायात पुलिस ने जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां अपनी क्विक रिस्पॉन्स टीम को लगाकर यातायात को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है. पिछले दो दिनों से यातायात की उक्त टीमें शहर के विभिन्न ब्लैक स्पॉटों पर यातायात संभाल रही है.

पुलिस उपायुक्त राजेश त्रिपाठी, एडीसीपी यातायात संतोष कुमार कौल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर जल भराव वाले ब्लैक स्पॉटों की जगहों पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा अन्य विभागों से बेहतर समन्वय किया. जिससे किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति नहीं बनी. हर ब्लैक स्पॉट पर कहीं भी किसी प्रकार का यातायात बाधित नहीं हो पाया.

Next Post

हवाई हमले से पहले सायरन के साथ होगा ब्लैकआउट, ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, सड़कों पर उतरी पुलिस

Wed May 7 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में आज बुधवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक युद्ध के दौरान आम नागरिक कैसे खुद को बचाएं, यह तरीके बताए और सिखाए जाएंगे। रात 7.40 बजे के लगभग सायरन की आवाज के साथ काल्पनिक हवाई हमले के दौरान पूरे जिले में ब्लैकआउट किया जाएगा। जिसमें […]

You May Like

मनोरंजन