भोपाल। भीम नगर क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं की बदहाली एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। भीम नगर स्थित प्रसिद्ध बिरला मंदिर के ठीक सामने बने सार्वजनिक शौचालय की, वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय है। यह शौचालय, कभी राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा था। शौचालय में गंदगी और दुर्गंध के साथ-साथ दरवाजों की हालत भी खस्ता है, कई तो अपनी जगह से उखड़ चुके हैं या फिर बुरी तरह से टूटे हुए हैं। कमोड और यूरिनल टूटे-फूटे पड़े हैं, जिनमें गंदगी जमी हुई है।
शौचालय में पानी की आपूर्ति लगभग ठप है। नल सूखे पड़े हैं और पानी की टंकी, जो कभी भरी रहती थी, अब खाली नजर आती है। इसके चलते शौच के बाद सफाई करना तो दूर, हाथ धोने तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं है।
इन टूटे फूटे शौचालयों को सुधरवाने के लिए शिकायत कर चुके है, पर कोई कार्रवाई नहीं होती। श्रमिक लोग जो आस पास दिहाड़ी पर कार्य करते है उनको शौचालयों के खऱाब होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है
उदय साहू, छात्र, रहवासी भीम नगर
शौचालयों को ठेके पर दिया है, उसमे बीते 3 बार कम्प्लेन आ चुकी है. ठेकेदार को आखरी अल्टिमेटम दे चुके अन्यथा उसका पैसा रोक लिया जाएगा
आरके सिंह बघेल, पार्षद वार्ड 33 भीम नगर
