उपयंत्री बैठक से हुआ नदारद तो कलेक्टर ने दिया संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश

रीवा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. कलेक्टर ने जल संरक्षण के सभी कार्यों को 5 मई तक अनिवार्यत: प्रारंभ करने तथा लक्ष्य अनुरूप कार्यों की साप्ताहिक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर ने कार्य योजना में शामिल खेत तालाब, अमृत सरोवर सहित अन्य जल संरक्षण के कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नियत समय सीमा में कार्य प्रारंभ न होने व टीएस व एएस जारी न होने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के एक माह पूर्ण होने पर भी लंबित एएस और टीएस पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि 31 मई तक कोई कार्य लंबित न रहे. उन्होंने बैठक में अनुपस्थित जवा जनपद के उपयंत्री जयशंकर पटेल की संविदा सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए. जिला पंचायत के मनरेगा प्रभारी को सतत मानीटरिंग करने तथा जनपद के एपीओ को एक-एक कार्य की वस्तुस्थिति से अवगत रहने के निर्देश दिए. आद्योगिक इकाईयों में 15 मई तक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न बनाने वाली इकाईयों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें. बैठक में अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

अद्वैत वेदांत का दर्शन अनंतकाल तक लोक कल्याण का पथ प्रदर्शक रहेगा

Fri May 2 , 2025
ओंकारेश्वर। शुक्रवार को आद्य जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के सानिध्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आयोजित आचार्य शंकर प्रकटोत्सव ‘एकात्म पर्व’ में सहभागिता की और कहा कि भगवान श्री महादेव के अवतार जगतगुरु शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना […]

You May Like

मनोरंजन