
जबलपुर। शराब ठेकेदार जायसवाल और चौकसे ग्रुप के घर और दफ्तर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग में फर्जी चालान लगाकर करोड़ों की शराब गोदाम से दुकान में ले जाने और बेचने वाले शराब ठेकेदारों के यहां ईडी की कार्रवाई चल रही है। जबलपुर में करीब 130 से ज्यादा शराब दुकानें हैं, जिनका मार्च में ही करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा का नया ठेका हुआ है। जबलपुर में जायसवाल और चौकसे समेत कई ठेकेदारों के यहां छापेमारी हुई है। अचानक ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। ईडी अधिकारी मामले की गोपनीय तरीके से छानबीन कर रहे हैं।
