गांगुलपारा,लगमा,आरामटोला बनेंगे हिल स्टेशन,बैगा हाट होगा पुनः विकसित

बालाघाट: बालाघाट के चार प्रमुख स्थानों गांगुलपारा,लगमा,आरामटोला को हिल स्टेशन की भांति विकसित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने अपनी देख रेख में स्थलों का चयन कर प्रस्ताव तैयार करा है। बैगा हाट बाजार को पुनः विकसित करने की योजना है जिसे मप्र टूरिज्म विभाग से अनुमति मिल चुकी है। तैयार किये प्रस्ताव के अनुसार शहर के करीब प्राकृतिक सौन्दर्यता बिखेरने वाले गांगुलपारा, राष्ट्रीय टायगर रिजर्व से सटे गांव लगमा और आरामटोला को चुना गया है।

इन स्थलों को विकसित करने के प्रस्ताव भेजें गए है। साथ ही लगमा में ही स्थापित बैगा हाट बाजार को पुनः नए कलेवर के साथ विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है।प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहारने के लिए कुछ एडवेंचर व मनोरंजक खेलों को अपनाया जाएगा। प्रस्ताव में गांगुलपारा में ज़िप लाइन, फॉक्स लाइन,एटीवी बाइक राइड, पेंट वॉल, रॉकेट इजेक्टर, स्काय साइकिलिंग, गो-कार्टिंग और हाइकिंग जैसे रोमांचक व मनोरंजक खेलों को शामिल किया गया है।

आरामटोला में जलाशय के करीब रहने वाले पक्षियों को निहारने का अवसर होगा। कान्हा टाइगर रिजर्व के पास ही आरामटोला में बर्ड वॉचिंग गतिविधि भी प्रारम्भ होगी। इसके साथ ही वॉच टॉवर व सायकिल ट्रेल प्रारम्भ की जाएगी। यहां जलाशय के इर्द गिर्द प्राकृतिक आवास में रहने वाले वन्य जीवों को देखने की व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके अलावा बैगा हाट बाजार को पुनः व्यवस्थित करते हुए आकर्षक बाउंड्रीवाल व वेटिंग रूम बनाये जाएंगे। साथ ही ओपन थियेटर व अन्य कार्यो की मरम्मत भी की जाएगी। इन सब के व्यवस्थित रूप से संचालन के लिए जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद के अलावा एक उपसमिति को कार्य सौंपा जाएगा। लगमा में पूर्व में बनी वन समिति भी संचालन के कार्य करेंगी।

Next Post

ट्रान्सपोर्ट नगर में लीज के 13 भूखण्ड पर निर्माण नहीं, ननि ने दिया नोटिस

Sat Apr 26 , 2025
रीवा: पूर्व नगर सुधार न्यास रीवा द्वारा योजना क्र.7 पडऱा सुआरन टोला रीवा में निर्मित यातायात नगर में व्यावसायिक भूखंडों का निर्माण किया गया है, जो नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व के हैं. इस योजना में व्यावसायिक भूखंड 30 वर्षीय लीज पर आवंटित किये गये हैं. अनेक भूखंड वर्तमान […]

You May Like