मनोज बाजपेयी ने शुरू की ‘द फैमिली मैन सीजन-3’ की शूटिंग

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन-3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उनके प्रशंसक इसे लेकर बहुत खुश हैं।

‘द फैमिली मैन’ हर कोई दीवाना है। इसके किरदार और इसकी कहानी से लेकर संवाद तक, सभी पसंद किए गए हैं। इसके दो सीजन आ चुके हैं। और अब प्रशंसकों का तीसरे सीजन का भी इंतजार खत्म हो गया है।

‘द फैमिली मैन सीजन-3 राज एंड डीके अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बना रहे हैं। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का एलान सेट से किया गया है। अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें क्लैपबोर्ड की तस्वीर है। वहीं, अगले स्नैप में,मनोज बाजपेयी को राज और डीके के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। इसके रिलीज होने पर 240 से अधिक देशों में प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आयेंगे।

राज और डीके द्वारा निर्मित इस सीरीज में बाजपेयी ने एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति और राष्ट्रीय ख़ुफ़िया विभाग के एक अधिकारी की भूमिका निभायी है। श्रीकांत आगामी सीजन में पारिवारिक जीवन को संतुलित करते हुये और अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश करते नज़र आयेंगे साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा में भी अपना किरदार निभायेंगे। साथ ही एक नए खतरे के साथ देश की रक्षा का काम तो उनके जिम्मे होगा ही। इस बार प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुये लिखा, “शूटिंग शुरू हो गयी है।” पोस्ट में मनोज बाजपेयी सीरीज के निर्माताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

सीजन तीन में कई मूल कलाकारों की भी वापसी हुयी है, जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) अपना किरदार निभाते नजर आयेंगे।

Next Post

'सिंघम अगेन' में मेरी और दीपिका की भूमिका बेहद सशक्त :करीना कपूर

Tue May 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उनकी और दीपिका पादुकोण की भूमिका बेहद सशक्त है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे […]

You May Like