आतंकी हमले पर भडक़ाऊ कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगांम में हुए आतंकी हमले पर आपत्तिजनक और भडक़ाऊ कमेंट करने वाले आरोपी को हनुमानताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मोहम्मद ओसाफ के द्वारा संवेदनशील मुद्दे पर भावनाओं को भडक़ाने वाला कमेण्ट् किया गया, जिसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को अभय श्रीवास्तव 32 वर्ष निवासी सिंधी केम्प भोलानगर, हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पहलगांम में हुये आतंकी हमले की घटना के संबंध में आईडी धारक ओसाफ खान के द्वारा सोशल मीडिया पर पहलगांव आतंकी हमले की घटना के संबंध में पीडि़त महिला के विरूद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजन एवं अमर्यादित पोस्ट की गई, पोस्ट को पढऩे के बाद आमजन की मानवीय संवेदना को गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी मोहम्मद ओसाफ खान पिता बसीर खान 37 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाउस जबललपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

पहलगाम आतंकवादी हमले के संदिग्धों के स्केच जारी, एक हमलावर के स्थानीय होने की आशंका

Wed Apr 23 , 2025
श्रीनगर, 23 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में शामिल तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को जारी किए। इस हमले में 27 पर्यटकों और एक स्थानीय सहित 28 लोगों की मौत हुई है। जांच से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हमले […]

You May Like