
भोपाल। भोपाल के पास स्थित मंडीदीप के गेल प्लांट से मेथेन गैस का रिसाव हो गया जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई । आसपास की फैक्ट्री का काम रोक दिया गया और सड़क मार्ग को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया।
