महापौर और विधायक ने किया एक साथ वार्ड 48 का निरीक्षण

इंदौर: महापौर, विधायक ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ आज वार्ड 48 का दौरा किया. साथ ही वार्ड में होने वाले विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और स्टॉर्म वाटर लाइन के कामों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद विजयलक्ष्मी गोहर के साथ वार्ड क्रमांक 48 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने गीता भवन चौराहा से सेंट पॉल स्कूल तक की सड़क एवं ट्रैफिक व्यवस्था को देखा. स्थानीय नागरिकों द्वारा ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई. महापौर ने संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक संचालन को लेकर निर्देश दिए.

इसके पश्चात बड़ी ग्वालटोली में स्टॉर्म वाटर लाइन का जायजा लेकर समीक्षा की. मौके पर ही अधिकारियों को बारिश के पहले नालियों और स्टॉर्म वाटर लाइनों की सफाई करने के आदेश दिए. साथ ही सेवा सरदार नगर स्थित योगा शेड में योगाभ्यास के लिए जनता को दी जा रही सुविधाओं की चर्चा की और सुधार के लिए अधिकारियों को समस्या दूर करने का कहा. अंत में सेंट पॉल स्कूल चौराहा पर प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य शुरू के निर्देश दिए.

Next Post

स्थाई कुंभ नगरी के लिए किसानों को भरोसे में लेने अधिकारियों ने झोंकी ताकत

Thu Apr 17 , 2025
उज्जैन: महाकुंभ 2028 के उज्जैन में स्थाई कुंभ नगरी बनाए जाने की योजना पर काम कर रही है. विकास प्राधिकरण को इसका जिम्मा दिया गया है. इसके लिए किसानों की आधी जमीन लैंड पुलिंग योजना के तहत ली जा रही है. इस योजना के तहत इंदौर कलेक्टर और सिंहस्थ मेला […]

You May Like