मुरैना जिला अस्पताल में भीषण आग; अफरा-तफरी में मरीज की मौत

मुरैना। बुधवार को मुरैना के जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह आग अस्पताल की मुख्य ओटी और बर्न यूनिट, सर्जिकल वार्ड में लगी। आग लगते ही सर्जिकल वार्ड के बगल से धुआं उठने लगा, और उसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के बीच मरीजों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया, तभी गंभीर मरीजों को लेकर अटेंडर बाहर की तरफ भागे, इसी आपाधापी के बीच एक मरीज की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के वाहन भी वहां पहुंचे, लेकिन जगह नहीं होने की वजह से अंदर तक नहीं पहुंच सके। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ और सक्रियता के कारण समय पर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के दौरान मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। दरअसल आग लगने का शोर मचने के बाद किसी ने जल्दबाजी में उस मरीज का ऑक्सीजन का पाइप निकाल दिया, और जब तक उसे बाहर लाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

भाजपा विधायक तथा उनकी पत्नी के खिलाफ संबंधित प्राधिकारी से करें शिकायत

Wed Apr 16 , 2025
हाईकोर्ट ने याचिका का किया निराकरण जबलपुर। नगर पालिका निगम की राशि से व्यक्तिगत जमीन में विकास कार्य किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगल पीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए संबंधित […]

You May Like