उधारी चुकाने जा रहे भाइयों पर हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर

सागर : जिले के बीना में उधारी के पैसे देने जा रहे दो भाइयों पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौत हो गई। दूसरे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।जो गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे भोपाल रैफर किया गया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवराजी निवासी ब्रजभान लोधी और उनके भाई रूपसिंह लोधी लहरावदा गांव में 1.10 लाख रुपए देने जा रहे थे, रास्ते में चंद्रभान लोधी समेत 11 लोगों ने उन्हें रोका।

आरोपियों ने पुराने मारपीट के विवाद में राजीनामा करने की बात कही। मना करने पर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मृतक के भय हरिसिंह ने सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने रुपए भी छीन लिए। दोनों भाई जान बचाकर एक घर में छिप गए। आरोपियों ने उन्हें वहां से निकालकर बेरहमी से पीटा। ब्रजभान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ। उनके कान और हाथ में भी गहरे घाव हैं।

रूपसिंह के सिर पर फरसे से वार किया गया। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर ब्रजभान की पत्नी मौके पर पहुंची।आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। 12 वर्षीय बेटा रवि पिता को बचाने आया तो उसके पीछे फरसा लेकर दौड़े। बच्चे ने भागकर जान बचाई। डायल 100 की मदद से घायलों को बीना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां रूपसिंह की मौत हो गई। ब्रजभान को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। मौत की खबर से गांव में तनाव फैल गया।मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। भानगढ़ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री चेतन कश्यप, विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक […]

You May Like