भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री चेतन कश्यप, विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
