
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ढिलरी गांव के जंगल में एक दंपत्ति का शव फंदे पर झूलते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रमेश बैगा पिता छोटेलाल बैगा उम्र 28 वर्ष व फूलकली बैगा पति रमेश बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी ढिलरी रविवार को घर कुछ दूर स्थित जंगल में दोनों का शव एक साथ फंदे पर झूल रहा था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि रमेश बैगा व उसकी पत्नी फूलकली के बीच ऐसा कुछ विवाद भी नहीं हुआ था। हालांकि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
