सड़क पर गिरा बिजली का तार, पुलिस की सक्रियता से हादसा टला

विंध्यनगर। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर बिजली तार टूटकर गिर गया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई है। आज दिन रविवार को तेज हवा में बिजली का तार इंदिरा चौक पर गिर गया। हालांकि जब तार गिरा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विंध्यनगर पुलिस को दी।

विंध्यनगर थाना प्रभारी टीआई अर्चना द्विवेदी के निर्देश पर एसआई सुनील दुबे के अलावा पुलिस सेवक पंकज सिंह चौहान नितिन गौतम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन को रोक दिया। इसके बाद बिजली विभाग को तत्काल बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना देकर बुलाया और मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी तार को सुधार कर सुचारू रूप से व्यवस्था कराई है और इस दौरान विंध्यनगर में एक बड़ा हादसा टल गया।

Next Post

हनुमान मंदिर निर्माण के लिए विधायक देंगे 10 लाख रूपये

Sun Apr 13 , 2025
सिंगरौली। श्री हनुमान जी के प्रकट्योत्सव के अवसर पर आज रविवार को बैढ़न क्षेत्र में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शुभ घड़ी के अवसर पर सदर विधायक रामनिवास शाह ने सार्वजनकि हनुमान मंदिर बैढ़न के निर्माण में विधायक विकास निधि से 10 लाख रूपये देने का घोषणा करते हुये […]

You May Like