तेज आंधी और वर्षा से हुई क्षति का सर्वे करो

सतना:कलेक्टर डा सतीश कुमार एस ने राजस्व अधिकारियों को जिले में कल रात्रि के समय तेज आंधी एवं वर्षा से हुई कृषकों की फसलों, मकानों, पशुधन आदि को संभावित रूप से क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार NT एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर क्षति का त्वरित सर्वे करें तथा निर्धारित प्रारूप में आरबीसी 6(4) के अंतर्गत क्षति का मूल्यांकन कर राहत की प्रक्रिया नियमानुसार सुनिश्चित करें।सभी पटवारी आज अनिवार्य अपने हलके में उपस्थित रहेंगे और रिपोर्ट बनायेंगे। एसडीएम सभी पटवारी की उपस्थिति जानकारी आज शाम 6 बजे तक देंगे।

Next Post

साथी कर्मचारियों ने नहीं लौटाए उधार के पैसे, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun Apr 13 , 2025
मौत से पहले भाई को भेजा मैसेज, दो लोगों पर लगाया जिम्मेदार ठहराने का आरोप इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने आर्थिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक ने फांसी लगाने से पहले अपने छोटे भाई को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें उसने दो सहकर्मियों पर धोखाधड़ी […]

You May Like