वेदांत पटेल ने जीता 100 मीटर दौड़ में कांस्य 

इटारसी। शहर के छात्र वेदांत पटेल ने चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा शिवमोहन पटेल के पुत्र वेदांत पटेल 12 वीं तक की पढ़ाई एक निजी विद्यालय में पूरा किया। तत्पश्चात उसका नामांकन परिजनों ने सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में कराया था। जहां वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

Next Post

उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला: यादव

Fri Apr 11 , 2025
भोपाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राचीनकाल से ही आर्किटेक्ट्स का विशेष महत्व रहा है। राजा भोज स्वयं बड़े वास्तुकार थे। भोपाल ताल सहित प्राचीन स्थापत्य के कई उदाहरण भोपाल और इसके आसपास विद्यमान है। डॉ. यादव ‘द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स’ […]

You May Like