जिला अस्पताल: ट्रामा सेन्टर में कूलर व वाटर कूलर खराब, गर्मी से परेशान मरीज

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर की हालत बद से बदत्तर हो गई है।

आलम यह है कि जिला चिकित्सालय के भर्ती मरीजो के वार्डो में कूलर तो रखे गये हैं, लेकिन अधिकांश वार्डो के कूलर हवा नही दे रहे हैं। क्योंकि अधिकांश कूलर खराब हो चुके हैं। मरीजों ने अपना दर्द बया करते हुये बताया कि तीसरी मंजिल में भर्ती मरीजों की सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। क्योंकि गर्मी अपने पूरे सबाब पर है। सिर्फ पंखे के भरोसे गंभीर मरीज भी इस गर्मी में परेशान हैं। स्टाफ नर्सो और डॉक्टरों से बोला जाता है, लेकिन कहा जाता है कि यह मेरा काम नही है। यही हाल वाटर कूलर का बना हुआ है। दूसरी मंजिल और नीचे-बाहर लगा वाटर कूलर पानी ही नही दे रहा है। कब से खराब है, इसको बताने वाला कोई नही है। मरीज ठण्ड पानी पीने के लिए परेशान हैं। इस गर्मी में न तो ठण्डा पानी मिल पा रहा है और न ही गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर चल रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था सुधारने में कोताही बरती जा रही है।उधर, जहां वार्डो में एसी लगी हुई है। वही एसी भी नही चल रही है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बदहाली का आंसू बहा रहा है।

Next Post

चमरौहा गांव में करेंट से किशोरी की मौत

Thu Apr 10 , 2025
सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत ग्राम पंचायत चमरौहा में 16 वर्षीय जगदंबा साकेत की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गुरुवार को उस समय घटी जब वह अपने घर में झाडू लगा रही थी और अचानक खुले बिजली तार की चपेट में आ गई।करंट का तेज […]

You May Like