चमरौहा गांव में करेंट से किशोरी की मौत

सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत ग्राम पंचायत चमरौहा में 16 वर्षीय जगदंबा साकेत की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गुरुवार को उस समय घटी जब वह अपने घर में झाडू लगा रही थी और अचानक खुले बिजली तार की चपेट में आ गई।करंट का तेज झटका लगने से किशोरी वहीं गिर पड़ी। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही। परिजनों ने इलाज में देरी और व्यवस्था की लापरवाही को लेकर गहरी नाराजगी जताई।मृतका के परिवार ने आरोप लगाया डाक्टर 15 मिनट की देरी से अस्पताल पहुंचे, जबकि घटना की सूचना तुरंत दे दी गई थी। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा भी समय पर नहीं मिली, जिसके कारण समय पर इलाज संभव नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उपचार मिल जाता, तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। उधर इस मामले में डॉ. राम भूषण पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि, यह छुट्टी का दिन था, फिर भी सूचना मिलते ही मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा। दुर्भाग्य से तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।

Next Post

वन अमले को देख सागौन छोड़कर भागे

Thu Apr 10 , 2025
  बुधनी/शाहगंज। वन विभाग की टीम ने बाइक से अवैध सागौन का परिवहन कर रहे बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन लकड़ी चोर वन अमले को देख सागौन से लदी बाइक छोड़कर भाग निकले. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वन विभाग के अमले को ग्राम खोआ खवादा मार्ग […]

You May Like