
सुठालिया।रविवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गौवंश की हो रही दुर्दशा तथा अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियवृत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में गौवंश की हो रही दुर्दशा, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बीमा वितरण में कई अनियमितताएं, सोयाबीन की खराब हो गई फसलों का सर्वे करने की मांग सहित अन्य समस्याओं को लेकर तहसीलदार दोजीराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया.
