कोर्ट परिसर में वकीलों के बैठने की व्यवस्था करो,नीमच रहा सम्पूर्ण बंद 

नीमच। नीमच में नए कोर्ट भवन में वकीलों और पक्षकारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन लागातार जारी है। जिला अभिभाषक संघ के आंदोलन को सात दिन हो गए हैं। आज सोमवार को संघ के आह्वान पर नीमच शहर पूर्णत: बंद रहा।

अभिभाषक संघ द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में वकीलों के साथ विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधी भी शामिल हुए। अभिभाषक संघ ने दो दिन पहले इस आंदोलन को जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय शनिवार को सर्व समाज के साथ बैठक की गई और निर्णय लिया गया था की सोमवार को नीमच के बाजार दोपहर तक बंद रहेंगे। इसी तारतम्य में अभिभाषक संघ का विभिन्न सामाजिक,साहित्यिक संगठनों का भी समर्थन मिला और सोमवार को सुबह से ही नीमच शहर पूर्णत: बंद रहा। शहर के व्यापारी संस्थान, निजी प्रतिष्ठान व अन्य संस्थान बंद रहे।

नीमच में हाल ही में बने नए कोर्ट भवन में वकीलों और आम पक्षकारों के बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। इसी कारण 1 अप्रैल से जिला अभिभाषक संघ ने नए कोर्ट भवन का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया है। वकीलों का कहना है कि वे न्याय व्यवस्था के अहम अंग हैं। लेकिन उनके लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

Next Post

132 केव्ही सब स्टेशन पर लगी आग

Mon Apr 7 , 2025
शुजालपुर।सिटी-मंडी फोरलेन पर अकोदिया नाके समीप स्थित विद्युत कंपनी के 132 केव्ही सब स्टेशन पर तकनीकी खराबी के चलते सब स्टेशन पर लगे उपकरण में आग लग गई. यह घटना रात लगभग 1.30 बजे होना बताया गया. ट्रांसफार्मर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, […]

You May Like