132 केव्ही सब स्टेशन पर लगी आग

शुजालपुर।सिटी-मंडी फोरलेन पर अकोदिया नाके समीप स्थित विद्युत कंपनी के 132 केव्ही सब स्टेशन पर तकनीकी खराबी के चलते सब स्टेशन पर लगे उपकरण में आग लग गई.

यह घटना रात लगभग 1.30 बजे होना बताया गया. ट्रांसफार्मर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. हालांकि कुछ समय के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई. विद्युत कंपनियों के कर्मचारियों की सूचना पर नपा की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

Next Post

युवकों ने सडक़ पर दौड़ती कार की छत पर किया स्टंट

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर। कुछ कार सवार युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। एक युवक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरा युवक कार की खिडक़ी से आधा बाहर निकला हुआ था और छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए था। स्टंट करने वाला […]

You May Like