भोपाल, 07 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दमोह में एक कथित फर्जी हृदय चिकित्सक से जुड़े मामले में आज कहा कि सरकार इस घटना पर कठोर कार्रवाई कर रही है।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि घटना सबकी जानकारी में है और सरकार उस पर कठोर कार्रवाई कर रही है। सरकार ने कमियों पर फौरन कार्रवाई की है, कई बड़े मामलों में ऐसा ही हुआ है और उसी का परिणाम है कि सरकार की अपनी एक साख बनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर ऐसा कहीं और भी कुछ मामला हो तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।
