राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे,पूरी कांग्रेस अयोध्या जाके माथा टेके

भोपाल। रामनवमी पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दिए शुभकामना सन्देश के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि,अगर किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय से राम के आदर्शों को समझने और अयोध्या जाकर राम की जन्मभूमि पर माथा टेकने की सलाह दी। दरअसल, रामनवमी पर दिग्विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रामनवमी और दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान् राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की बात कही इस पर शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता से पूछा कि यदि वे राम के चरित्र को स्वीकार नहीं करते तो राम का सदाचार उनके जीवन में कैसे आएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा, राम मंदिर से लेकर संगम स्नान तक कांग्रेस ने हमेशा हिंदू विरोधी रवैया अपनाया है। शर्मा कहते है कि,दिग्विजय को राम के चरित्र की सही समझ के लिए अयोध्या जाना चाहिए और वहां भगवान् राम जन्मभूमि पर माथा टेकना चाहिए। सरयू नदी में डूबकी लगाना चाहिए। शर्मा ने कहा राम का विरोध करने से राम का सदाचार कैसे आएगा। इसको लाने के लिए उन्हें पूरी कांग्रेस को लेकर जाना चाहिए और भगवान राम के आगे माथा टेकना चाहिए।

Next Post

जिसने अपनी क्षमता को पहचाना उसकी सफलता निश्चित

Mon Apr 7 , 2025
सीहोर। जिला शतरंज संघ द्वारा स्व. श्रीमती रेखा तोमर की स्मृति में ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने चैस खेलकर किया. प्रतियोगिता में ग्वालियर, उज्जैन, नरसिंहगढ़ तथा सीहोर जिले के खिलाडिय़ों ने भाग लिया. इस अवसर पर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने […]

You May Like