बोले – ग्रेनेड के खोल, बम शेल फैक्ट्री के नहीं
जबलपुर: राँझी क्षेत्र के एक कुएं मे मिले बमो एवं ग्रेनड के शेल को आयुध निर्माणी खमरिया का होने की आशंका के मद्देनजर निर्माणी के विशेषज्ञों ने तुरंत घटना स्थल का दौरा कर जांच किया ।ओएफके प्रशासनिक अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि जांच के दौरान उक्त बम के शेल फायर्ड प्रतीत हुए। आयुध निर्माणी खमरिया फायर्ड शेल को किसी भी माध्यम से निर्माणी के बाहर नहीं भेजती है।
इसके अलावा इसमें ग्रेनेड के खोल भी दिखाई दे रहे है जो कि आयुध निर्माणी खमरिया का उत्पाद नहीं है। इससे ये प्रतीत होता है की बरामद सामग्री आयुध निर्माणी खमरिया से नहीं गई है। आयुध निर्माणी देश के लिए सशत्र बलों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है एवं यह सुनिश्चित करती है की इसका उपयोग किसी भी नापाक गतिविधियो में न हो।
