हार- जीत का दांव लगाते 7 जुआरी पकडे गए 

शाहगंज. पुलिस ने गत रात्रि में ग्राम नांदनेर में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 15 हजार रुपए की राशि जब्त कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि पुलिस को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नांदनेर में एक खेत में बने टप्पर में छापा मार कार्यवाही की. इस दौरान जुआं खेल रहे 7 जुआरियों को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में देवीसिंह राजपूत, रिखीराम मालवीय और आबिद खान नांदनेर के रहने वाले हैं. रंजीत चौहान खेरी सिलगेना का निवासी है. मदन राजपूत माखन नगर का रहने वाला है. अमित पचौरी और महेश पचौरी पिपरिया के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक, 8 मोबाइल 1 लाख पंद्रह हजार रुपए नकद बरामद किए.

Next Post

डाकघर से चोरी करने वाले पकड़ाए 

Fri Apr 4 , 2025
नर्मदापुरम। प्रधान डाकघर में चोरी करने वाले चोरों को कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरों से चोरी किया करीब सवा लाख रुपए के कम्प्यूटर और उपकरण भी बरामद कर लिये हैं। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर पर चोरों […]

You May Like