
राजगढ़।.
कांग्रेस पार्टी के तरह ही एक और कांग्रेस पार्टी तैयार की जाएगी. नई पार्टी में महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि यह पूरी तरह कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी रहेगी. इसमें कोई हाईकमान नहीं होगा इसके फैसले कार्यकर्ता ही लेंगे..
यह बात पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राजगढ़ में एक प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह ही एक नई कांग्रेस पार्टी का गठन सभी की सहमति उपरांत किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होंगे. कार्यकर्ता ही पार्टी को चलाएंगे. कार्यकर्ताओं की मेम्बरशीप से आने वाली राशि से ही पार्टी चलेगी और चुनाव लड़े जाएंगे.
श्री सिंह ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि बीते 20 सालों से मध्य प्रदेश में कांगे्रस पार्टी सत्ता में नहीं आ पा रही है. हम ऐसी नई कांग्रेस पार्टी खड़ी करेंगे जो सत्ता में वापिस आये. नई पार्टी का कोई हाईकमान नहीं होगा. कार्यकर्ता ही सर्वे सर्वा होंगे. ऐसे लोगों का चुनाव लड़ाया जाएगा जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला. श्री सिंह ने गत चुनाव में टिकिट बेचे जाने के भी आरोप लगाए.
लाठी चार्ज की संस्कृति ठीक नहीं
हाल ही में लाठीचार्ज की कुछ घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिंह ने कहा कि लाठी चार्ज की संस्कृति ठीक नहीं है. कोई भी संगठन अपनी कोई बात लेकर आता है तो उसकी बात को सुनना चाहिए न कि लाठी चार्ज करें. इस दौरान श्री सिंह के समर्थक मौजूद रहे.
