वक़्फ विधेयक से मुसलमानों की संपत्ति को हड़पना चाहती है सरकार : खरगे

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि भाजपा अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है और इस विधेयक के जरिए वह उनकी संपत्ति को निशाना बनाकर उसे हड़प्पना चाहती है।

श्री खरगे ने कहा “मोदी सरकार का वक्फ (संशोधन) विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कमजोर करता है और व्यक्तिगत कानूनों को राज्य के नियंत्रण में लाने का प्रयास करता है।”

उन्होंने कहा “भाजपा ने लंबे समय से अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक माना है, अब वह इस विधेयक के जरिए उनकी संपत्तियों को निशाना बना रही है। जो देश के कानून के खिलाफ है।”

Next Post

मोदी, थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना

Thu Apr 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह रवाना हो गए जहां वह छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी ने यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि वह थाई प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न […]

You May Like