भोपाल। भेल भोपाल के परिणामित्र विनिर्माण विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में 100 वें पावर ट्रांसफार्मर का सफल परीक्षण के उपरांत प्रेषण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह रवानगी कार्यपालक निदेशक एस एम रामनाथन द्वारा गुजरात विद्युत पारेषण कंपनी के जैतपुर साइट के लिए हरी झंडी दिखाकर की गयी। इस अवसर पर महाप्रबंधक गण रुपेश तेलंग, विपुल अग्रवाल, जी पी बघेल, एस के महाजन, राजेश अग्रवाल,
आलोक सेंगर, पूर्व महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
