निगम को रिकॉर्ड 900 सौ करोड़ की आय

एक हजार करोड़ की वसूली का है लक्ष्य

इंदौर: नगर निगम ने इस साल टैक्स वसूली का इतिहास बना दिया है. निगम ने इस साल 25 मार्च तक 900 सौ करोड़ रुपए विभिन्न करों से प्राप्त कर लिया है. अभी वित्तीय वर्ष खत्म होने में 6 दिन बाकी है.नगर निगम वर्ष 2024-25 में 1 हजार करोड़ रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था. निगम ने इस साल छह दिन बाकी रहते हुए 900 करोड़ रुपए संपत्ति कर, जलकर और कचरा शुल्क सहित अन्य स्रोत से राजस्व आय वसूल कर ली है.

नगर निगम में इतनी बड़ी राजस्व राशि वसूलने का इतिहास बन गया है. अभी छह दिन बाकी है और निगम को अपने लक्ष्य 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मिलने का अनुमान है. निगम को आईडीए, रेलवे ,बीएसएफ सहित कई सरकारी दफ्तरों से बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है, जिससे निगम निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूली करने में सफल होगा.

इतिहास बनायाः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी राजस्व वसूली नहीं हुई है. हमने शहर में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. मेरा अनुमान है कि अभी छह दिन में करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि मिलने की संभावना है. हम हमारे लक्ष्य से ज्यादा राशि प्राप्त कर लेंगे.

लक्ष्य पार कर देंगेः निगमायुक्त
आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इस साल अभी तक की सबसे बड़ी राशि वसूलने हम कामयाब रहे हैंय अनुमान है कि हम लक्ष्य से ज्यादा राशि प्राप्त कर लेंगे. मेरी बकायादारों से अपील है कि वे अपना संपत्ति कर और जलकर राशि का भुगतान 31 मार्च से पहले करे और असुविधा एवं सरचार्ज से बचे.

Next Post

फिरौती के लिए अपहरण करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Thu Mar 27 , 2025
चार वर्षों से फरार आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंदौर: किशनगंज थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे फिरौती के लिए अपहरण करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त एक्सेंट कार एमएच 03 सीएच […]

You May Like