नो पार्किंग में खड़ी बसों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

इंदौर: शहर में यातायात अव्यवस्था और नो पार्किंग नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पिपल्याना चौराहा क्षेत्र में पापा बेकरी के सामने ब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़ी बसों पर कार्रवाई की गई.

सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री के निर्देशन में यातायात निरीक्षक राजेश बारवाल और सूबेदार राजू सांवले के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने नो पार्किंग में खड़ी 3 बसों पर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें हटवाया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सड़क किनारे अवैध पार्किंग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

ब्राजील को हराकर अर्जेंटीना ने फीफा विश्वकप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

Wed Mar 26 , 2025
ब्यूनस आयर्स, 26 मार्च (वार्ता) अर्जेंटीना ने एक क्वालीफायर मुकाबले में ब्राजील को करारी शिकस्त देते हुए फीफा विश्वकप 2026 में अपनी जगह बना ली हैं। एस्टाडियो मोनुमेंटल के सुपरक्लासिको में मंगलवार को खेले गये मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। लियोनेल मेस्सी की […]

You May Like